दीपावली पर गाय के गोबर से बनी मूर्ति और दीये की डिमांड

मुरादाबाद: दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां और दीपक खरीदने के लिए लोगों ने खरीददारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन इस दीपावली के त्योहार पर लोगों में गाय के गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां और दीपक को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। 


गाय के गोबर से बनी लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां और दीपक लोंगो को काफी भा रहे हैं। इसके साथ ही गोबर से बनीं लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां इको फ्रेंडली दिवाली का भी संदेश दें रहीं है। मुरादाबाद में गाय के गोबर से मूर्तियां और दीपक तैयार हो रहे हैं। जो लोगों की अब पहली पसंद बनते जा रहे हैं। श्री भगवती गौ पुनर्वास आश्रम गौशाला के संचालक दीपक वार्ष्णेय ने बताया की हम लोगों को गौ सेवार्थ से जो गौ माता से हमें गोबर प्राप्त होता है। उससे हम लक्ष्मी-गणेश जी समेत कुबेर जी की प्रतिमाएं बनाते हैं। इसके अलावा सनातन धर्म में  जो त्योहार होते है उसके हिसाब से अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं बनाते हैं। दीपावली नजदीक आते ही इस समय पूजन के लिए हर साइज के दीपक तैयार किए जा रहें है। साथ ही पूजा में इस्तेमाल होने वाले काफी उत्पाद गाय के गोबर से हम लोग तैयार करते हैं।

और नया पुराने