उत्तर प्रदेश: कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बीजेपी नेता सुब्रत पाठक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तो वहीं बसपा प्रत्याशी ने मुकाबले को और कड़ा कर दिया था। इस समय कन्नौज लोकसभा सीट के मतदाता नतीजों का दिल थामकर इंतजार कर रहे हैं। कन्नौज सीट पर सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव 52 हजार वोटों से आगे चल रहे है। अखिलेश यादव को 148762 वोट मिले है तो वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 96548 वोट मिले है। बसपा प्रत्याशी इमरान की बात करें तो उन्हें 16164 वोट मिले है।
Kannauj Chunav Result 2024: अखिलेश और सुब्रत पाठक के बीच रोचक मुकाबला
BYNews Local Digital
-
0
