Rampur Election Result:रामपुर में मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी 87,434 मतों से जीते

रामपुर लोकसभा पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहिब्बुल्लाह नदवी ने भाजपा के घनश्याम लोधी को हरा दिया। मौलाना नदवी को 4,81,503 मत मिले।सपा ने रामपुर लोकसभा सीट से चौथी बार जीत दर्ज की है।

आजम खां के गढ़ में सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 87,434 मतों से हरा दिया। सपा ने रामपुर लोकसभा सीट से चौथी बार जीत दर्ज की है। दिल्ली की पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की मस्जिद के इमाम मौलाना नदवी ने 4,81,503 मत हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 3,94,069 मत मिले।वहीं बसपा प्रत्याशी जीशान खां 79,692 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे।

और नया पुराने