बड़ी खबर: हाथरस में भीषण सड़क हादसें में पांच की मौत, डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश: हाथरस जनपद से बड़ी ख़बर सामने आई है। यहां बीती रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर के बीच भीषण भिड़ंत  हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। और मृतकों के शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा हाथरस जनपद के सहपऊ थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड़ पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली सवार सभी लोग एटा जनपद के गढ़िया मौजपुर गांव के रहने वाले थे और 4 अगस्त की रात्रि को मथुरा-वृंदावन के लिए निकले थे। श्रद्धालुओं के साथ उनके कुछ रिश्तेदार भी थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सादाबाद-जलेसर रोड पर सहपऊ क्षेत्र में नलगा ब्राह्मण के पास पहुंची तो सादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस दौरान डंपर चालक वहां से गाड़ी को लेकर भगा ले गया। लेकिन, डंपर की भीषण टक्कर से ट्रैकर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली से निकाला और घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है

और नया पुराने