प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में बिजली पानी जैसी आम समस्या से शहर वासियों को जूझना पड़ रहा है, इस भीषण गर्मी में बिजली पानी जैसी आम समस्या को लेकर अब शहर वासियों में गुस्सा पनपता जा रहा है। एक ओर जहां लाइनपार इलाके में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति की समस्या से क्षेत्रवासी जूझ रहे हैं, तो वहीं अब लाजपत नगर इलाके में जलापूर्ति की समस्या से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में नगर निगम और जलकल विभाग का पुतला दहन करते हुए अपना रोष प्रकट किया है।लाजपत नगर वार्ड-21मे जलपूर्ति ठप के विरोध में नगर निगम व जलकल विभाग का पुतला दहन किया गया।
वार्ड-21 लाजपत नगर मे पिछले कुछ दिनों से जलकल विभाग द्वारा पानी की पूर्ति नहीं की जा रही है। सावन के प्रथम सोमवार मे भी लाजपत नगर वासियो को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा था और आज भी बिजली न आने के कारण पानी की पूर्ति नहीं की गयी। जलापूर्ति की समस्या को लेकर जब क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा ने कर्मचारियों से बात की तो जबाब मिला कि जब तक बिजली नहीं आ जाती है, हम पानी नही दे सकते।
वही इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि जबकि नगर निगम द्वारा टंकी में जेनरेटर की सुविधा भी है, जो कभी चलाया नहीं जाता। अगर बिजली किसी कारण नही आती है, तो पानी की व्यवस्था जेनरेटर के द्वारा की जा सकती है, लेकिन विभाग द्वारा जेनरेटर का तेल पी लिया जाता है। जिस कारण जेनरेटर नहीं चलाया जाता है। अगर विभाग के अधिकारियो से कोई टंकी में लगे जेनरेटर के डीजल का हिसाव मागेगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, जनता के पैसे की दुरुपयोग की पोल खुल जाएगी।
