मुरादाबाद: पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते एक और जहां नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है। वहीं मुरादाबाद जनपद में भी पिछले तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश के चलते एक और जहां महानगर वासियों को उमस भारी गर्मी से निजात मिली है। तो वही पिछले तीन दिन से मुरादाबाद महानगर में हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी की पोल को भी खोल कर रख दिया है।
स्मार्ट सिटी के कई इलाकों में जल भराव की समस्या से महानगर वासी जूझ रहे हैं। गली मोहल्लों की सड़के तालाबों में तब्दील हो गई हैं। ऐसे में महानगर वासी अपने-अपने इलाकों में हुए जल भराव की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना दर्द बयां कर रहे हैं। ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार इलाके के विकास नगर,राम तलैया आदि इलाके के रहने वाले क्षेत्र वासियों ने अपने-अपने इलाकों में हुए जलभराव की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर अपना दर्द बयां किया है। हर वर्ष नगर निगम बरसात से पूर्व नाली नाला सफाई अभियान के बड़े-बड़े दावे करता है मगर यह सभी दावे महानगर में जोरदार बारिश होते ही इन दावों की हकीकत सामने आने लगती है। मुरादाबाद महानगर में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है।शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,क्षेत्रवासी अपने-अपने क्षेत्र की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर नगर निगम के नाला नाली सफाई अभियान की पोल को खोल रहे हैं।
