दिल्ली: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का बीमारी के चलते देर रात को निधन हो गया है। पिछले 10 दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। काला पीलिया बीमारी के कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वे वेंटीलेटर पर थे। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। वह मौजूदा समय में हिसार के आजादनगर में रहते थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्रशंसक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी उनके देहांत पर हिसार पहुंचे और इस दुख की घड़ी में शरीक हो रहे हैं।
राजू पंजाबी का इलाज हिसार में चल रहा था। इलाज के दौरान वह ठीक होकर घर चले गए थे। लेकिन उनकी तबीयत फिर से अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लीवर और फेफड़ों में संक्रमण के कारण वे वेंटीलेटर पर थे। जहां उन्होंने सोमवार की देर रात अंतिम सांस ली। उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार औरप्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
12 अगस्त को रिलीज हुआ अंतिम गाना
राजू पंजाबी का 12अगस्त को अंतिम गाना रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे।अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। इस गाने को तैयार करने में 2 साल का समय लगा।
