अवैध शराब माफयाओं के खिलाफ चलाया अभियान, मचा हड़कम

मुरादाबाद: अवैध शराब को लेकर मुरादाबाद पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग की टीम के द्वारा भी लगातार समय-समय पर अवैध शराब माफयाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइंस थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के द्वारा अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई।आबकारी और सिविल लाइंस थाना पुलिस टीम ने आदर्श कॉलोनी,भाँतू कॉलोनी में छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए, अवैध शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया है।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद एवं उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद प्रभार मुरादाबाद के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी एवं  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भातू कालोनी,सिविल लाइन में दबिश/चेकिंग की  कार्यवाही के दौरान 01 अभियोग पकड़ा गया तथा 70 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई व लगभग 350 किलो ग्राम लहन नष्ट किया गया।दबिश टीम में वाचस्पति शुक्ला सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन,क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन,थानाध्यक्ष सिविल लाइन,जयप्रकाश सिंह आबकारी निरीक्षक, अजय सिंह, नीरज सिंह एवं मनोज कुमार यादव आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन मय स्टाफ शामिल रहे 

और नया पुराने