डीसीएम ने साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को रौंद, मौत

मुरादाबाद: दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को रौंद दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।


मूंढापांडे थाने स्थित जगतपुर रामराय गांव के 65 वर्षीय मुंशीलाल बंद पड़े कृष्णा टेक्नोलाजी कालेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता थे। शनिवार सुबह करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त होने पर वह साइकिल से घर लौट रहे थे। दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मारी दी। हादसे में मुंशीलाल गंभीर घायल हो गए। दलपतपुर चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक हादसे के बाद डीसीएम छोड़कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पत्नी विद्या तथा सात बच्चे हैं। जिसमें पांच की शादी हो गई है। हादसे के बाद से स्वजन में मातम पसरा हुआ है। एसओ दीपक मलिक ने बताया कि डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

और नया पुराने