मुरादाबाद: महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय चौमुखा पुल पर देश के सातवें पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व० राजीव गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा व संचालन प्रवक्ता मौ. शमी ने किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व0राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने कहा की राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति के जनक है। उन्होंने देश में कम्प्यूटराईजेशन और टेलीकम्युनिकेशन की नींव डाली और स्थानीय स्वराज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिलाया। और युवा मतदाताओं की 21 वर्ष आयु कम कर 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार दिया। अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा ने आगे कहा की उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश को उन्नत और सम्रिध और अखण्ड भारत के निर्माण के लिए अर्पित कर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर फूल माला चढाकर श्रद्धा सुमन व श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा, प्रवक्ता मोहम्मद शमी, सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवराज सिंह गुर्जर,अफ़सर खान, अनिल गुर्जर,सुभाष शर्मा, हरीश शर्मा, अंशुल शर्माआदि ने भाग लिया।
