प्रशांत शर्मा/मुरादाबाद :जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक विकी की गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,अवैध संबंधों के चलते युवक विक्की की गोली मारकर हत्या की गई थी,इस मामले में भोजपुर थाना पुलिस ने एक महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड से पर्दा उठा दिया है। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर के रहने वाले विक्की पुत्र मलखान का शव 12 अगस्त की सुबह गांव के जंगल में चरई के खेत में पड़ा मिला था,मृतक के भाई विनोद पुत्र मलखान सिंह ने अपने भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। भोजपुर थाना पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है।
एसएसपी हेमराज मीना ने रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए बताया कि इस मामले में भोजपुर थाना पुलिस ने गांव खानपुर के रहने वाले आकाश पुत्र दीपचन्द और रेखा पत्नि राकेश को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी आकाश ने पुलिस को बताया कि उसके और मृतक विक्की के रेखा पत्नी राकेश से अवैध सम्बन्ध थे, विक्की जाति से जाटव था, वह नहीं चाहता था कि हमारी सैनी जाति की महिला से अपने अवैध सम्बन्ध रखे, इसी वजह से उसने रेखा को समझाया कि विक्की से अपने सम्बन्ध तोड दे, बहुत समझाने पर रेखा मान गयी।लेकिन विक्की फिर भी रेखा का पीछा नहीं छोड रहा था, उस पर दबाव बनाकर अपने अवैध सम्बन्ध रख रहा था। इसी वजह से रेखा काफी परेशान हो गयी थी, रेखा उसके ऊपर विक्की की हत्या करने के लिए दवाब बनाने लगी।
दिनांक 11 अगस्त की शाम को रेखा ने विक्की को मिलने के लिए जंगल की ओर बुलाया इस पर विक्की आ गया । हम लोग गांव से काफी दूर विक्की को जंगल मे ले आये थे, मेरे पास 315 बोर का तमंचा था जिसमे मैने पहले से ही 01 गोली लगा रखी थी तथा 01 गोली अपनी जेब मे डाल रखी थी, विक्की रेखा से बात कर रहा था मैने अचानक से विक्की के सिर मे तमंचा लगाकर गोली मार दी, जिससे विक्की वहीं खेत मे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गयी। हम दोनों ने विक्की को रास्ते से घसीटकर चरई के खेत में कर दिया । हम दोनो अंधेरे मे अपने गांव आ गये तथा अपने-अपने घर चले गये थे, हम सोच रहे थे कि हमारे बारे मे किसी को कुछ पता नहीं चलेगा, लेकिन जैसे ही पुलिस 12 अगस्त को रेखा के घर आयी तो मुझे शक हो गया था की पुलिस को हमारे बारे मे जानकारी हो गयी है, तो मैने व रेखा ने कल प्लान बनाया की घर से कहीं बाहर भाग चलते है, पुलिस को हम पर शक हो गया है, रेखा मेरी बात मान गयी, आज हम सुबह जल्दी ही छिपते छिपाते बाहर जाने के लिये रामपुर दोराहे पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे की इस दौरान पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा।

