मुरादाबाद: बारिश से बीते दिन पूरा शहर जलमग्न हो गया। ऐसा लग रहा था जैसे स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में बाढ़ आ गई। लेकिन ये तस्वीरें मुरादाबाद में हुई बारिश से जलभराव की है। जहां राविवार को तड़के सुबह से शाम तक लगातार बारिश हुई जिससे पुर शहर पानी पानी हो गया।
दरअसल लगातार 3 दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से कांठ रोड पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की आशियाना कॉलोनी,रामगंगा विहार,दीनदयाल नगर,अवंतिका कालोनी,नवीन नगर के साथ आवास विकास की जिगर कॉलोनी और बुद्धि विहार भी पानी से लबालब भरी रही, इसके साथ ही मुरादाबाद के कई मोहल्लों और गलियों में दो फिट तक पानी भर गया। वहीं एमडीए की दीनदयाल नगर,आशियाना कॉलोनी और रामगंगा विहार कॉलोनी में काफी समय से सीवर लाइन खुदाई का कार्य चल रहा है। जिस कारण दोनों ही कॉलोनियों की स्थिति बारिश के पानी और कीचड़ के कारण काफी बदतर है। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों के घरों में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लोगों ने खुद घरों से पानी निकालने का कार्य शुरू किया। वहा के क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक और सीवर लाइन दूसरी ओर बरसात के चलते पूरे रामगंगा बिहार समेत अन्य कॉलोनी में भी बहुत बुरे हालत हो चुके हैं। वही मुरादाबाद की ऑफीसर कॉलोनी में भी जल भराव के हालात हो गए और लोगों को निकालने में काफी परेशानी हुई।
