मुरादाबाद: दौड़ के क्षेत्र में मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से मशहूर जैनुल आबेदीन कई दौड़ प्रतियोगिताओं में शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम करते आ रहे हैं। एक बार फिर जैनुल आबेदीन हैदराबाद में 5 नवंबर से आयोजित होने वाली 50 किलोमीटर की वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे और एक दौड़ पुलिस के शहीदों के नाम भारत के वीर चैरिटी रन में दौड़ेंगे।
हैदराबाद में आयोजित आई ए यू वर्ल्ड 50 किलोमीटर चैंपियनशिप को लेकर मुरादाबाद एक्सप्रेस जैनुल आबेदीन ने बताया कि वह लॉन्ग डिस्टेंस रनिंग करते हैं। जो मैराथन से ऊपर एक अल्ट्रा मैराथन कैटेगरी आती है। जिसमें 42 किलोमीटर से ऊपर 50 किलोमीटर 100 किलोमीटर रेसेस आती हैं उसमें वह सामाजिक उद्देश्यों को लेकर दौड़ते हैं। जितनी भी दौड़ चैंपियनशिप होती हैं इन सभी में वह सामाजिक उद्देश्यों को लेकर प्रतिभाग करते हैं।
पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित
पिछली बार उन्होंने नमामि गंगे के लिए 555 किलोमीटर की दौड़ की थी। इसके अलावा 12 घंटे रन पुलिस कर्मियों के लिए किया था। अब वह जो रन करने जा रहे हैं वह भारत के वीरों के लिए है जो शहीद होते हैं। उनको चैरिटी कराने के लिए यह रन है। जिसमे वह प्रतिभाग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक भारत में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। हैदराबाद में 50 किलोमीटर की और मुरादाबाद से पहली बार कोई अल्ट्रा मैराथन वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहा है। उन्होंने आगे कहा की 50 किलोमीटर की चैंपियनशिप हैदराबाद में 5 नवंबर की सुबह आयोजित होगी। जिसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।
