न्यूज डेस्क: बीती रात आए भूकंप से नेपाल में भारी तबाही हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले 128 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। अब यहां संख्या बढ़कर 132 हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग घायल बताये जा रहें हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं।
नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 37 लोगों की मौत हो हुई है। जबकि जाजरकोट जिले में 95 लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। दरअसल शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1720667596713066693?s=19
वहीं प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड जाजरकोट पहुंच गए हैं। उन्होंने कल रात क्षेत्र में आए भूकंप से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। साथ ही भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया है।
