स्वाद के लिए भी जानी जाती है पीतल नगरी, मशहूर है मुरादाबादी दाल

मुरादाबाद: दुनिया भर में पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद स्वाद के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में एक से बढ़कर एक स्वाद हैं। पीतल के साथ-साथ यंहा की दाल भी पूरे देश में मशहूर है। मुरादाबादी मूंग की दाल खाने के लिए दूर दराज से लोग मुरादाबाद पहुंचते हैं। क्योंकि यह दाल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। 

एक और जहां मुरादाबाद का पीतल कारोबार देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। तो वही मुरादाबाद की मूंग की दाल भी पूरे देश में स्वाद के लिए जानी जाती है। मुरादाबाद में किस तरह से तैयार होती है मूंग की दाल और क्या है इसके स्वाद का राज और क्यों मशहूर है। इस को लेकर मूंग की दाल बेचने वाले दुकानदार आनंद यादव ने बताया कि वह लगभग 25 वर्षों से मुरादाबाद में मूंग की दाल बेच रहे हैं।  इससे पहले उनके दादा और परदादा यह काम करते थे और उसके बाद अब वह इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। आनंद यादव कहते हैं कि मूंग की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, खाना खाने के बाद भी और खाना खाने से पहले भी इसे खाया जा सकता है। मुरादाबाद से ही मूंग की दाल का चलन शुरू हुआ जो अन्य शहरों में मुरादाबाद का प्रचार कर लोग मुरादाबादी दाल को बेच रहे हैं, जो स्वाद मुरादाबाद की मूंग की दाल का है वह स्वाद अन्य शहरों में आपको नहीं मिल सकता, मगर अन्य शहरों के दुकानदार मुरादाबाद की दाल कहकर उसका प्रचार कर बेचते हैं।



और नया पुराने