अमरोहा: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के गर्भ ग्रह में राम लाल की मनमोहक मूर्ति की स्थापना होगी। उससे पहले पूरे देश में जश्न की तैयारी चल रही है। अमरोहा के टोपी बनाने वाले कारीगर नसीम बैग को उद्घाटन वाले दिन पहने जाने वाली जय श्री राम लिखी टोपियो का बड़ा ऑर्डर मिला है। नसीम बैग ने बताया कि उन्हें 40 हजार टोपिया भगवान श्री राम की मूर्ति के साथ लिखकर बनाने का ऑर्डर दिल्ली से मिला है। जो अयोध्या में मंदिर के उद्घाटन वाले दिन टोपियां भक्त पहनेगे।
दरअसल आपको बता दे कि पूरा देश इस वक्त 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि 500 वर्षों का लंबे इंतजार की घड़ी अब खत्म हो गई है। 22 जनवरी को राम लला की प्रतिमा को गर्भ ग्रह में बने आसन पर स्थापित किया जाएगा। जिसको लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है, देश के प्रधानमंत्री ने भी 22 जनवरी को देश की आवाम से दीपावली के जैसे दिन के रूप में मनाने की अपील की है।
वही अमरोहा के रहने वाले कारीगर नसीम बैग ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि अयोध्या में पहने जाने वाली भगवान जय श्री राम की की टोपी अमरोहा में बनाने का आर्डर मिला है। क्योंकि इससे एक महीने का बहुत बड़ा रोजगार मिला है। जिसको लेकर हम बहुत खुश हैं अमरोहा में बन रही जय श्री राम लिखी टोपियां अयोध्या की आवाम के सर पर सजेगी।
