यूपी/अयोध्या: राम मंदिर में आज भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। लेकिन उससे पहले अयोध्या को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। जन्मभूमि पथ से लेकर राम पथ, भक्ति पथ और धर्म पथ की अलौकिक आभा देखते ही बन रही है।
दरअसल हिन्दू समाज के 500 सालों के तप के बाद आखिरकार सोमवार को प्रभु श्रीरामलला अपने महल में विराजने जा रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है। अयोध्या नगरी को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। अवधपुरी में उत्सव सा माहौल दिखाई दे रहा है। सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या धाम समेत पूरे देश के मंदिरों में राम संकीर्तन और राम चरित मानस का पाठ किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी अयोध्या पहुंच चुके है।सोमवार शाम को भव्य दीपोत्सव की तैयारी है। ऐसा लग रहा है मानों रघुनंदन के अभिनंदन के लिए पूरा स्वर्ग ही धरती पर उतर आया है।जनवरी में ही दीपावली का अहसान हो रहा है।
