लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की 60 हजार 244 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जनवरी की रात्रि 12 बजे बंद हो गया। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने के मुताबिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को लॉक करते वक्त कुल 50 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें करीब 15 लाख महिलाएं शामिल हैं। ऐसे में एक पद के लिए 83 दावेदार हैं। भर्ती परीक्षा फरवरी 2024 में प्रस्तावित है।
यूपी पुलिस में सिपाही के 6244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए 50 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इसके साथ ही सबसे बड़ी सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात यह है कि सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने भी फॉर्म भरें है। लेकिन आरक्षण के मुताबिक 12 हजार महिलाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने के मुताबिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को मंगलवार की रात 12 लॉक कर दिया गया है। अब 20 जनबरी तक आवेदन में संशोधन किया जा सकता है।
