संभल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल जनपद में कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि पिछले महीने ही देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार को पूरा होते देखा है। रामलला के विराजमान होने का वह अलौकिक अनुभव, दिव्य अनुभूति को पूरे विश्व ने देखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि अब समय का चक्र बदल गया है। देश न केवल विदेशों से अपनी प्राचीन मूर्तियां वापस ला रहा है बल्कि रिकॉर्ड विदेशी निवेश भी प्राप्त कर रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया । उन्होंने कहा कि
पिछले महीने ही देश ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार को पूरा होते देखा है। रामलला के विराजमान होने का वह
अलौकिक अनुभव, दिव्य अनुभूति को पूरे विश्व ने देखा। इस बीच
हम देश से सैकड़ों किमी दूर अरब की धरती अबू धाबी में पहले विराट मंदिर के
लोकार्पण के साक्षी भी बने हैं। प्रमोद कृष्णम ने
पीएम से कहा कि वह भावनाओं के अलावा और कुछ नहीं दे सकते। इस पर मोदी ने कहा कि
अच्छा है कि आपने भावनाएं दीं। आज के दौर में सुदामा भगवान कृष्ण को पोटली देते तो
इसका वीडियो बन जाता। इसके बाद पीआईएल लग जाती और भ्रष्टाचार का केस हो जाता।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि अब समय
का चक्र बदल गया है। देश न केवल विदेशों से अपनी प्राचीन मूर्तियां वापस ला रहा है
बल्कि रिकॉर्ड विदेशी निवेश भी प्राप्त कर रहा है। श्री कल्कि धाम मंदिर की
आधारशिला रखने के बाद मोदी ने कहा कि एक तरफ तीर्थ स्थलों का विकास किया जा रहा है
और दूसरी तरफ, शहरों
को हाईटेक बुनियादी ढांचा मिल रहा है। कार्यक्रम में देश भर से संतों और धार्मिक
नेताओं ने भाग लिया।उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने
हमें अपनी पहचान पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित किया था। मंच पर मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम
भी थे।
