प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: मंगलवार को सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना और शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वही पूर्व सैनिक ने भूमाफियाओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के थाना कटघर इलाके के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक भूपेंद्र सिंह सैनी ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। भूपेंद्र सिंह सैनी ने बताया की वो लाजपत नगर महबुल्लाह गंज के रहने वाले हैं। महबुल्लाह गंज डेरी गांव स्थित उनकी लगभग एक बीघा जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। बबलू नाम के कटघर निवासी भूमाफिया अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वो कई बार इस मामले की शिकायत थाना कटघर पुलिस से कर चुके हैं। लेकिन अब तक भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया की भूमाफियाओं की शिकायत समाधान दिवस में की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा है
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह ने के मुताबिक संपूर्ण समाधान दिवस में अब तक कुल 32 से शिकायतें मिल चुकी हैं। जबकि दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया है। उन्होंने बताया की अधिकतर शिकायतें विद्युत विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से हैं। उन्होंने कहा की जल्द सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।

