मुरादाबाद: तीन दिवसीय चल रही हनुमान कथा के पहले दिन श्री बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को हनुमान कथा के दौरान मुरादाबाद का नाम बदलने की मांग कर डाली। मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने मुरादाबाद को माधव नगर बोलकर संबोधित किया। बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। काशी में भी मंदिर का काम चल रहा है मथुरा में भी कृष्ण भूमि का मामला कोर्ट में है। इसी तरह मुरादाबाद में भी हरिहर मंदिर है अब इसमें भी रुद्राभिषेक एवं जल अभिषेक के साथ पूजा शुरू हो जानी चाहिए।
नया मुरादाबाद सेक्टर 6 स्थित लोहिया वन में बालाजी धाम नीम करोली आश्रम ट्रस्ट एवं लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा के प्रथम दिवसीय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बाबा नीम करौली की छत्रछाया में हो रही कथा की जमकर सराहना की। उन्होंने प्रवचन के दौरान कहा यहां आकर पता चल की कुछ लोग धर्म विरोधी भी हैं जिन्हें सही राह दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा इस पीतल नगरी में काली माता का मंदिर, शीतला माता का सिद्धबली बाबा का मंदिर भी है। बृजघाट में गंगा है यहां रामगंगा और गंगान नदी है। ऐसे शहर को मुरादाबाद कहकर शिव बाब की अवहेलना लगती है। इसलिए इसका नाम माधव नगर होना चाहिए।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचन में के दौरान मुरादाबाद को बार-बार माधव नगर कहकर ही संबोधित किया। मीडिया को लोकतंत्र का चतुर स्तंभ बताते हुए कहा यह सक्रिय है। तभी हम जीवित हैं इन्हें भी माधव नगर बनाने को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ में शिवलिंग मुक्त हो गए हैं। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर की तैयारी है। यहां भी भोलेनाथ के रूप में कामेश्वर नाथ विराजमान है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि उन्हें चला है कि यहां अभी हरिहर मंदिर है। इसमें पूजा नहीं होती है लेकिन इसमें आवाज आती है। इसलिए इसमें भी रुद्राभिषेक एवं जल अभिषेक के साथ पूजा आरंभ होनी चाहिए।
