मुरादाबाद: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन पर उनके दर्शन करने के लिए और श्री हनुमंत कथा को सुनने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब कथा स्थल पर उमड़ पड़ा। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्री हनुमंत कथा को सुना। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा नया मुरादाबाद के सेक्टर 6 स्थित लोहिया वन में आयोजित श्री हनुमंत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा की जा रही है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचक के रूप में मुरादाबाद पहुंचने पर उनके दर्शन के लिए और कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु नया मुरादाबाद में पहुँचे। इस दौरान कथा स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। महानगर में श्री हनुमंत कथा का आयोजन 18 से 20 मार्च तक किया जा रहा है। श्री हनुमंत कथा से पूर्व रविवार को भव्य कलश यात्रा भी शहर के नया मुरादाबाद स्थित श्री महाकालेश्वर धाम मंदिर से निकाली गई थी। जो विभिन्न इलाकों में होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई थी। जिसमें भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के साथ ही भक्तगण शामिल रहे थे।
बता दें कि श्री राम बालाजी धाम बाबा नीव करोरी आश्रम ट्रस्ट, रजिस्टर्ड लोहिया मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में तीन दिवसीय हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन मुरादाबाद के नया मुरादाबाद के सेक्टर 6 स्थित लोहिया वन में आयोजित किया जा रहा है,। जिसमें कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा अमृत वर्षा की जा रही है। कल 19 मार्च को सुबह 9 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा जिसमे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्तों की पर्ची भी निकाल सकते।

