Amroha Election Result: भाजपा प्रत्याशी ने दानिश अली को 28 हजार मतों से हराया

अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली और भाजपा के प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर रही। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को भाजपा के कंवर सिंह तंवर से 28670 हजार वोटों से हरा दिया। 

मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई।इसके बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू हुई। सुबह नौ बजे से रुझान आने लगे। शुरुआत में कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी मगर बीच में बीजेपी प्रत्याशी आगे चले गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली को 447836 वोट मिले हैं। भाजपा के कंवर सिंह तंवर को 476506 और बसपा के उम्मीदवार को 164099 मत मिले हैं

और नया पुराने