Moradabad Election Results: बीजेपी को हराकर इस सीट पर पहली महिला सांसद बनी सपा की रुचिवीरा

यूपी: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रुचिवीरा ने भाजपा को हराकर इतिहास रच दिया है। वह इस सीट पर पहली महिला सांसद होंगी। हालांकि सपा इस सीट पर चार बार अपनी जीत दर्ज कर चुकी है। 


दरअसल समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचिवीरा ने भाजपा के सर्वेश सिंह को एक लाख से ज्यादा वोटो से हरा दिया। वह इस सीट पर पहली महिला सांसद होंगी। भाजपा के स्व:सर्वेश सिंह दूसरे स्थान पर जबकि बसपा के इरफान से फिर तीसरे स्थान पर रहे। जीत दर्ज करने के बाद रुचि वीरा ने सभी का आभार व्यक्त किया और उनके साथ सुख दुख में खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बंद मोहम्मद आजम खान का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि ईश्वर उनकी मुसीबतें कम करें। 

अंजाम खां का जताया आभार

उन्होंने आगे कहा कि उनके प्यार और आशीर्वाद से उन्हें टिकट मिला और उन्हीं की वजह से वह आज सांसद है। आपको बता दें कि मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी ने रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया था जिसके बाद आज काउंटिंग में रुचि वीरा ने बढ़त बनाने शुरू की तो फिर अंतिम राउंड तक भी रुचि वीरा रुकी नहीं और लगातार अपनी बढ़त बनातीं रही। रुचि वीरा ने मीडिया से बात करते हुए सभी मतदाताओं का आभार जाता है और उन्होंने कहा कि मैं उनके हर सुख दुख में साथ खड़ी रहूंगी।

और नया पुराने