आगरा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को कुचल, तीन की मौत
यूपी: आगरा जनपद में सोमवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक तेज रफ्तार के ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो को कुचल दिया। ऑटो में सवार दो बच्चों समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने बच्चों को लेकर उनके नाना नानी के घर जा रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। उधर पुलिस ने पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल मामला जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि उसमें सवार पिता और दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकाला। और सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन तब तक निलेश और उसके 12 वर्षीय बेटे हर्ष तथा 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं मरने वाले शख्स के परिजनों को फोन करके सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तीन लोगों की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
