Lok Sabha Elections Results: कल होगा 51 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला

लोकसभा की 543 सीटों पर कल होगी मतगणना


लोकसभा चुनाव 2024:  4 जून मंगलवार को लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती से पहले सभी तैयारी पूरी हो गई है। 80 दिन तक चली चुनाव प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 प्रत्याशियों की किस्मत का फ़ैसला होगा। 7 चरणों में 543 सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि देश के सिंहासन पर कौन काबिज हो रहे हैं।  एक तरफ एनडीए है तो वही दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। चुनाव आयोग वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू करेगा. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।  लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। हालांकि एग्जिट पोल्स ने एक बार फिर मोदी सरकार को वापस आने का बात कही है।

और नया पुराने