Kairana MP Iqra Hasan: नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन ने साधा निशाना, कहा भाजपा से लोग परेशान हो चुके थे

उत्तर प्रदेश: कैराना लोकसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन को सांसद बनाया है। जीत के बाद इकरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और इनके हारने की कई वजहें भी बताई। महज 27 साल की नवनिर्वाचित सांसद इकरा हसन ने लंदन से पढ़ाई की है। इकरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने सिर्फ लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। जनता इनसे परेशान हो गई थी। यह जनता की जीत है। इकरा ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझे सभी समाज के लोगों ने वोट किया है।

कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 70812 हजार मतों से हराया। इकरा ने कुल 526887 लाख मत प्राप्त किए। जीत के बाद इकरा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और इनके हारने की कई वजहें भी बताई। इकरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने सिर्फ लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। जनता इनसे परेशान हो गई थी। यह जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों की सेवा मेरी प्राथमिकता रहेगी। यहां के विकास के लिए अपना सर्वोत्तम प्रयास करूंगी।जनता बीजेपी के झूठे वादों को जान चुकी थी। इसलिए इनके झांसे में नहीं आई और चार सौ तो दूर तीन सौ सीटें भी इन्हे नहीं मिली।

और नया पुराने