रामपुर:मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचिवीरा आजम खां की पत्नी तजीन फात्मा से मिलने रामपुर पहुंची। रुचिवीरा ने कहा कि वह कुछ दिन बाद जेल में बंद आजम खां से भी मिलने जाएंगी।
मुरादाबाद से नवनिर्वाचित सपा सांसद रुचिवीरा रामपुर पहुंची। जहां उन्होंने आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद और रामपुर सीट पर सपा की वजह से जीत मिली है। उन्होंने मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी द्वारा दिए गए एक बयान की निंदा की। रुचिवीरा ने कहा कि जल्द वो जेल में आजम खां से मिलने जाएंगी।
