प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद के तत्वाधान में 19 वां सामूहिक महा रुद्राभिषेक का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर दिल्ली रोड पर किया गया। जिसमें 251 जोड़ों ने पूरे विधि विधान से रुद्राभिषेक किया जिसमें आचार्य आकाश मिश्र महर्षि भारद्वाज (वेद विद्यालय प्रयागराज) एवं आचार्य आदर्श पांडे( श्री रामकृष्ण वेद विद्यालय मुरादाबाद )के द्वारा विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया। जिसमें सर्वप्रथम ओम का उच्चारण कर रुद्राभिषेक का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात 13 बार श्री राम जय राम जय जय राम का जाप किया गया एवं पुनः ओम का उच्चारण करते हुए ओम शांति शांति शांति कहकर जयघोष किया गया एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित श्री रामकृष्ण वेद विद्यालय मुरादाबाद के छात्रो द्वारा भी रुद्राभिषेक में मंत्रों का उच्चारण किया गया।
अमित गुप्ता ने बताया रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रुद्र का अभिषेक करना. रुद्राभिषेक में शिवलिंग को पवित्र स्नान कराकर उसकी पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में रुद्र ही सृष्टि का कार्य संभालते हैं। इसलिए सावन माह में रुद्राभिषेक करना अत्यंत फलदायी होता है। रुद्राष्टाध्यायी के अनुसार शिव ही रूद्र हैं और रुद्र ही शिव है।
अविनाश गुप्ता ने कहा विश्व वेद संस्थान एवं विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद द्वारा संचालित श्री रामकृष्ण वेद विद्यालय मुरादाबाद में वेदों का ज्ञान दिया जाता है। वेद भारतीय संस्कृति व जीवनशैली के प्राण हैं अपनी भावी पीढ़ी में वैदिक ज्ञान के संरक्षण प्रचार व प्रसार के उद्देश्य से मुरादाबाद में पिछले 3 वर्ष से यह विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में अपने प्रदेश के प्रभु आश्रित बटुको को निशुल्क आवास भोजन वस्त्र पाठ्य सामग्री स्वास्थ्य सुविधा व पौष्टिक भोजन जन सहयोग से निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
रुद्राभिषेक के मुख्य यजमान रहे कुंवर दीप गुप्ता,पत्नी अंजली गुप्ता एवं राजीव सिंघल पत्नी सीमा सिंघल उपस्थित रहे,इस दौरान राजकमल गुप्ता,भवनीश सिंह सेंगर,नीरज सिंघल,नवदीप अग्रवाल,अनिल कुमार शर्मा,योगेश त्यागी,संतोष पंडित,रविंद्र छाबड़ा, अनिल कठेरिया, मोहित सक्सेना, अभिनव भटनागर, विशाल द्रविड़, शुभम दिनेश प्रजापति राजीव, विकास गुप्ता, विनीत गुप्ता, परीश सक्सेना ,दीपक गुप्ता,सुनील सैनी,संजीव दुवे,घनश्याम मौजूद रहे।


