मुरादाबाद में कांवरियों का सामान चोरी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

प्रशांत शर्मा 

मुरादाबाद: रात्रि विश्राम के दौरान मोबाइल और नगदी चोरी होने से गुस्साए कावड़ियों ने रोडवेज चौकी पर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुराने रोडवेज बस अड्डे पर कावड़ियों के हंगामे की सूचना लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

कावड़िए महेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह गलशहीद थाना क्षेत्र स्थित पुराने रोडवेज बस अड्डे पर रात्रि विश्राम कर रहे थे, कि इस दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया, साथ ही अन्य कावड़ियों के भी मोबाइल और नगदी चोरी हुई है, वही एक अन्य कावड़िए ने बताया कि वह रात्रि में रोडवेज बस अड्डे पर सो रहे थे कि इस दौरान उनका मोबाइल और मोबाइल के पीछे कवर में रखे 3500 रुपये चोरी हो गए, पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो तीन युवक मोबाइल और नकदी चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पीड़ित कावड़ियों ने कहा कि हमारा मोबाइल और जो नगदी चोरी हुई है वह हमें मिलनी चाहिए। बताया जा रहा है कि पुराने रोडवेज बस अड्डे पर रात्रि विश्राम के दौरान तीन कावड़ियों के मोबाइल और नकदी चोरी हो गई थी,मोबाइल और नकदी चोरी की घटना से गुस्साए कावड़ियों ने रोडवेज चौकी पर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

और नया पुराने