पुलिस मुठभेड़ में बच्चे के अपहरणकर्ता गिरफ्तार, किडनैप कर मांगी थी 40 लाख की फिरौती

प्रशांत शर्मा

मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र से शनिवार की देर शाम अपहरण हुए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए जबकि एक एसआई को भी बदमाशों की गोली लगी है। बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम को एसएसपी ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार कॉलोनी के सेक्टर 9 बी के रहने वाले नवनीत गुप्ता के 7 साल के बेटे वैदिक गुप्ता का शनिवार की शाम सफेद रंग की कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर से अपहरण कर लिया था। नवनीत गुप्ता उस समय अपने ऑफिस में थे जो एक निजी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी में इंजीनियर है। उनकी पत्नी अपने घर के अंदर काम कर रही थी। अपहरण के कुछ समय बाद बदमाशो ने नवनीत को फोन कर बच्चे के अपहरण के बारे में बताया साथ ही उसको छोड़ने बदले में फिरौती मांगी। बदमाशो ने विश्वास दिलाने के लिए नवनीत की बात उनके बेटे वैदिक से जब कराई तो उसने कहा कि पापा में दिल्ली जा रहा हुं बात कही तभी बदमाशो ने फोन काट दिया। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि उनका बेटा सही सलामत मिल जाएगा। जिसके बाद एसएसपी ने पांच टीमों को बच्चे की तलाश में लगा दिया था। साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 

अपहरणकर्ताओं से पुलिस की मुठभेड़

आज सुबह बदमाश बच्चे को लेकर बिलारी थाने की तरफ से जा रहे थे, तभी पुलिसबल के साथ हाइवे पर चेकिंग कर रहे एसआई अनुज ने सफेद रंग की बेंगनार कार आते देख हाथ देकर रोकने की कोशिश की तो पुलिस को सामने देख बदमाश हड़बड़ा गए और एसआई अनुज पर तमंचे से गोली चला दी। बदमाश पुलिस को पीछा करते देख जंगल में गाड़ी छोड़कर भागने लगे तभी पुलिस ने भागते हुए दोनो बदमाश अंकुश शर्मा और शशांक मेहता की टांग में गोली मारकर घायल कर दबोच लिया और वैदिक को कार से सकुशल बरामद कर लिया।


40 लाख की मांगी फिरौती

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की 7 साल के बच्चे का कार सवार बदमाशो ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद बच्चे के पिता को फोन करके अपहरणकर्ता द्वारा 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती की रकम आज सुबह देने की बात कही थी। 



पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 टीमो का गठन किया गया। सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आज सुबह बिलारी की तरफ जाते समय इस कार को ट्रेस किया गया। जब कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाश जंगल की तरफ कार छोड़कर भागने लगे। बदमाशो ने पुलिस पर फायर किया तो एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया जबाबी कार्यवाही में दोनो बदमाशो को भी गोली लगी है. उपचार के लिए इनको बिलारी सीएससी लाया गया इसके बाद उपचार के लिए मुरादाबाद जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पकड़े गए बदमाश में से एक बदमाश उसी मोहल्ले का रहने वाला है जहां से बच्चे का अपहरण किया था, दूसरा बदमाश लाइनपार क्षेत्र का रहने वाला है. बदमाशो की परिवार से कोई दुश्मनी नही थी बस रुपये के लिए बच्चे का अपहरण किया गया था. बच्चे का भी मेडिकल कराकर परिवार को सौंपा जा रहा है.
और नया पुराने