मुजफ्फरनगर: शनिवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से इलाकें में सनसनी फैल गई। युवक फेमस यूट्यूबर सिंगर फरमानी नाज़ का चचेरा भाई बताया जा रहा है। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
दरअसल मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद पुत्र वली हसन शनिवार देर शाम खेत से लौट रहा था। जैसे ही वह रतनपुरी सलावा मार्ग पर पहुंचा तो अचानक बाइक सवार अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल खुर्शीद को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खुर्शीद के रिश्तेदार फरमान ने बताया खुर्शीद के शरीर पर चाकू से 8-10 वार किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
