प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: जनपद में मैनाठेर थाना क्षेत्र में बीज खाद दवाइयों की दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर दुकान में कूमल लगाकर दुकान के गल्ले में रखी 45 हजार की नकदी, दवाइयां आदि सामान चोरी कर ले गए, दुकान स्वामी जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा देख वह दंग रह गया, दुकान में हुई चोरी की इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भी भय व्याप्त है, पीड़ित दुकानदार ने चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी की तहरीर ले ली है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र गागन तिराहा चंदौसी रोड पर जितेंद्र कुमार चौहान की खाद बीज दवाइयों की दुकान है, रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शनिवार की सुबह दुकान स्वामी जितेंद्र कुमार चौहान जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी 45000 की नकदी और कीमती दवाइयां गायब थी, दुकान में हुई चोरी की घटना से दुकान स्वामी दंग रह गया।वही खाद बीज दवाइयों की दुकान में हुई चोरी की घटना जब आसपास के दुकानदारों को लगी तो दुकानदारों में चोरी की इस घटना से भय व्याप्त हो गया है। पीड़ित दुकानदार ने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची मैनाठेर थाना पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी की तहरीर ले ली है। पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कुमार चौहान का कहना है कि अज्ञात चोर दुकान में कूमल लगाकर दुकान के गल्ले में रखी 45000 की नकदी और कीमती दवाइयों सहित लगभग 4 से 5 लाख का माल चोरी कर ले गए हैं।
