पत्नी की हरकतों से तंग आकर पति ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

संभल: युवक ने पत्नी से हरकतों से परेशान होकर पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


दरअसल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के ज़यदासपुर में पत्नी की हरकतों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधू पुष्पा बीती 4 अगस्त को अपने प्रेमी रवि के साथ घर से भाग गई थी। लेकिन क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के समझाने के बाद वह वापस घर आ गई थी। इसके बाद बहु आए दिन मेरे बेटे से झगड़ा करती थी और बोलती थी कि तू कहीं जाकर मर जा। मैं तेरे साथ नहीं रहूंगी। आरोप है कि पति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुत्र वधू बच्चों को लेकर गांव से भाग रही थी। उसी वक्त गांव की महिलाओं ने उसे पकड़कर लिया। थाना रजपुरा प्रभारी पवन कुमार के मुताबिक मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर पत्नी पुष्पा एवं प्रेमी रवि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

और नया पुराने