प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: जिले के मझोला थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम मच गया। जब भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय भाजपा नेता अनुज चौधरी शाम के समय घूमने के लिए निकले थे। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से संभल जनपद के नेकपुर गांव निवासी अनुज पाकबड़ा के प्रतिभा अपार्टमेंट में रहते थे। अनुज चौधरी गुरुवार की शाम अपने दोस्त के साथ पार्क में टहलने निकले थे इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर दी, आनन-फानन में भाजपा नेता को नया मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। वही पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अनुज चौधरी संभल जिले के आसमोली से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ चुके हैं। लेकिन वह 17 वोटों से हार गए थे। वह इन दिनों अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले उनकी हत्या कर दी गई। घटना को चुनावी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलाल पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

