प्रशांत शर्मा/मुरादाबाद: जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शुरुआती जांच में अवैध संबंधों को लेकर हत्या करने ने की बात सामने आ रही है। फिलाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल भोजपुर के ग्राम खानपुर निवासी विक्की पुत्र स्व.मलखान सिंह कल घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। लेकिन शाम सात बजे तक भी घर वापस नहीं पहुंचा। परिजन लापता विक्की की तलाश कर ही रहे थे। इस दौरान शनिवार सुबह ग्रामीण जब खेतों में कार्य करने पहुंचे तो राजपाल के चरई के खेत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान विक्की के रूप में हुई। युवक को सड़क किनारे गोली मारने के बाद लाश को खेत में फेंका गया है। पुलिस की सूचना पर फारेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फिलाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिवार में भाई-बहन व उसकी माता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक अभी हत्या का कारण साफ नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विक्की रात करीब सवा दो बजे तक व्हाट्सएप पर सक्रिय रहा है। परिवार अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
