प्रशांत शर्मा/मुरादाबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरादाबाद जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जनपद में 9 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रधान डाकघर के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा जागरूकता रैली निकाली गई।
मेरी माटी मेरा देश घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और आम जनता की जागरूकता के लिए प्रधान डाकघर से जेल रोड,पीली कोठी चौराहा, जिला अस्पताल एवं कचहरी होते हुए जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका समापन प्रधान डाकघर पर किया गया। रैली में प्रमुख रूप से प्रवर अधीक्षक डाकघर मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद वीर सिंह ,सीनियर पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर मुरादाबाद कृष्ण चंद्र ,डिप्टी पोस्टमास्टर अरुण मोहन संखधार ,मंडलीय कार्यालय के स्टेनो शिव अवतार सक्सेना, मंडलीय कार्यालय के कार्यालय सहायक उपेंद्र, वरुण कुमार, मनु बिश्नोई, रणधीर सिंह , जितेन्द्र कुमार,और प्रधान डाकघर के समस्त पोस्टमैन एवं डाक सहायकों ने रैली में भाग लिया। और घर-घर तिरंगा हर-घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
