प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: जिले का थाना कटघर परिसर मंगलवार को एक शादी मंडप में नजर आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े का निकाह पुलिस की मौजूदगी में काजी ने पूरी रस्मों रिवाज के साथ कराया है। हालांकि दूल्हा-दुल्हन शादी के लिबास में नही थे। लेकिन दोनों पक्षो की तरफ से आये लोगो की गवाही में आख़िरकार निकाह पढ़वाया गया और दोनों तरह से निकाहनामे पर दस्तखत भी हुए।
आखिर ये निकाह थाने में क्यों हुआ ?
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद शहर के आजादनगर की रहने वाली युसरा और मुगलपुरा इलाके के रहने वाले गुड्डू के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम सम्बन्ध चल रहा था। युसरा के मुताबिक उसने जब भी गुड्डू से शादी करने के लिए कहा तो वो टाल-मटोल कर देता था। परेशान होकर उसने कटघर थाने में एक प्रार्थना पत्र पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू को बुलाया और शादी करने के लिए कहा वरना उसके खिलाफ कई गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की तैयारी थी। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर गुड्डू अपने परिजनों के साथ कटघर थाने पहुँच गया। और फिर शादी के लिए तैयारी शुरू हो गई। शादी कराने के लिए पुलिस ने काजी को भी बुलाया और सबकी सहमति से निकाहनामा तैयार हुआ और फिर देखते-देखते गुड्डू और युसरा ने भी सहमति के दस्तखत निकाहनामे पर कर दिए। हालांकि शादी होने के बाद भी गुड्डू युसरा को अपने साथ नही ले गया। बल्कि दोनों अपने-अपने घर चले गए। युसरा का कहना है कि वो अपनी ससुराल में नही जाना चाहती है वो गुड्डू के साथ कही दूसरी जगह रहेगी। पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर में हुआ निकाह लोगो मे चर्चा का केंद्र बना है
