अपहरण हुए बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित

 प्रशांत शर्मा

मुरादाबाद: जनपद के मझोला थाना क्षेत्र बुद्धि विहार इलाके से अपहरण हुए 7 साल के बच्चे को मुरादाबाद पुलिस द्वारा 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किए जाने से हर और मुरादाबाद पुलिस के इस साहसिक कार्य की सराहना हो रही है। विभिन्न सामाजिक संगठन और समाजसेवियों द्वारा मुरादाबाद पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है, साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस कप्तान हेमराज मीणा और अपहरण हुए बच्चे को सकुशल बरामद करने वाली टीम की हौसला अफजाई और उनका स्वागत करने के लिए पहुंच रहे हैं।

मंगलवार को गहोई वैश्य सभा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसएसपी हेमराज मीना का स्वागत किया। इस दौरान गहोई वैश्य सभा के पदाधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गहोई वैश्य सभा रजिस्टर्ड मुरादाबाद के बैनर तले कप्तान साहब का सम्मान करने आए हैं जो की एक 7 साल के बच्चे का बुद्धि विहार से अपहरण हो चुका था और पुलिस की इतनी अच्छी भूमिका रही की 12 घंटे के अंदर अंदर कप्तान साहब की पूरी टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिवार को सौंप दिया वह परिवार इतना खुश है और उसी परिवार का हम सब एक अंश हैं इसी संदर्भ में गहोई वैश्य सभा कप्तान साहब का सम्मान और स्वागत करने आई है।

और नया पुराने