मुरादाबाद: जिले के मझोला थाना क्षेत्र में कल देर शाम भाजपा नेता की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी घटना का अब सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा नेता को पीछे से आये बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर तब तक गोलियां बरसाते रहते हैं जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। फिलाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से संभल जनपद के नेकपुर गांव निवासी अनुज चौधरी मझोला थाना क्षेत्र के प्रतिभा अपार्टमेंट में रहते थे। अनुज चौधरी गुरुवार की शाम अपने दोस्त के साथ घूम रहें थे। इस दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर दी। आनन-फानन में भाजपा नेता को नया मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई थी। अब घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की भाजपा नेता को पीछे से आये बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे है। बदमाश तब तक गोलियां बरसाते रहते हैं जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई। फिलाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से हत्या आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश में गई जान
परिजनों के मुताबिक भाजपा नेता अनुज चौधरी ने आसमोली से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी लड़ चुके हैं और 17 वोटों से हार गए थे। इसी के बाद से प्रभाकर के साथी से उसका विवाद भी हुआ था। इसके बाद सुरक्षा की मांग पर उसे दो सरकारी गनर मिले थे। अनुज को ब्लाक प्रमुख प्रभाकर चौधरी के निकट सहयोगी से लगातार धमकियां भी मिल रही थीं। वर्तमान में अनुज के साथ सुरक्षा में एक सरकारी गनर सत्येंद्र शर्मा था। घटना के दौरान गनर अनुज चौधरी के फ्लैट में था। अनुज कई अपने निजी गनर भी रखे हुए था लेकिन, घटना के वक्त कोई गनर उसके साथ नहीं था।
तीन बहनों का इकलौता भाई
भाजपा नेता अनुज चौधरी तीन बहनों का इकलौता भाई था। जब शव पोस्टमार्टम हाउस पर था तब वहाँ तीनों बहनें और उसके माता-पिता दहाड़ मारकर रो रहे थे। रोते-रोते बहनों का गला बैठ चुका था। वह बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। मां तो जमीन पर रोते-रोते गिर गईं। कुछ ऐसा ही हाल पिता प्रीतम सिंह का भी था। सभी रिश्तेदार परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।

