टमाटर को लेकर अच्छी खबर, मुरादाबाद मंडी समिति में खरीदें सस्ता टमाटर

प्रशांत शर्मा 

मुरादाबाद: टमाटर के बढ़ते दाम ने लोगों को परेशान कर रखा है। जिससे लोगों ने अब महंगे टमाटर को खाना भी कम कर दिया है। टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर मुरादाबाद मंडी समिति अब लोगों को सस्ते टमाटर उपलब्ध कराएगी। जिससे आम जनता को कुछ हद तक राहत मिलेगी। मंडी सचिव के ऑफिस के सामने मंडी समिति प्रांगण में सस्ते टमाटर उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाया गया। 


मंडी इस्पेक्टर माया देवी के मुताबिक बाजार में अभी टमाटर 180 से 200 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। जिससे आम जनता को इस महंगाई के दौर में बहुत दिक्कतें हो रही हैं। कुछ लोगों ने टमाटर महंगे होने से खाना भी कम कर दिया है। जिसको लेकर निदेशालय के आदेश पर सस्ते दाम में टमाटर बेचने के लिए स्टॉल लगाया गया। जहां 100 रूपए किलो की दर से लोगों को टमाटर बेचा गया। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सस्ते टमाटर का लाभ मिले। इसके लिए एक व्यक्ति केवल एक किलो ही टमाटर खरीद सकता है। इससे ज्यादा खरीदने के लिए उसको अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा। यह स्टॉल सुबह 9 से 10 बजे तक लगाया गया। टमाटर के सस्ते होने तक यह स्टॉल मंडी समिति प्रांगण में प्रतिदिन लगाया जाएगा।

और नया पुराने