लखनऊ: सोमवार को यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू किया गया। 11 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली। मॉनसून सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे आधे घंटे के लिए और फिर मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए कार्रवाई स्थगित कर दी गई।
विधानसभा में आज सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई। विपक्षी सदस्य वेल अध्यक्ष के आसन के समीप आकर हंगामा करने लगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विपक्षी सदस्यों को शांत कराने का प्रयास करते नजर आए। विपक्ष ने इस हंगामे के दौरान सदन में मणिपुर हिंसा को लेकर निंदा प्रस्ताव पास करने की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विपक्ष की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि सदन के भीतर दूसरे राज्यों के मुद्दों पर चर्चा करना सही नहीं है। विपक्ष के लगातार हंगामे के बाद अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। फिर भी हंगामा नहीं रुका। इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए कार्रवाई स्थगित कर दी। इससे पहले मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्रवाई में विधानसभा के पूर्व सदस्य अतीक अहमद और उसके भाई दानिश अजीम उर्फ अशरफ को श्रद्धांजलि दी गई।
