राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने से गदगद हुए कांग्रेसियों ने बांटे टमाटर

रामपुर: राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। देशभर में कांग्रेसी अलग अलग तरीके से खुशी का इजहार कर रहे हैं। कहीं कांग्रेसियों द्वारा मिठाइयों का वितरण किया जा रहा है, तो कहीं कांग्रेसी अलग अंदाज में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने की खुशी मना रहे हैं। 

वहीं रामपुर जनपद में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों ने खुश होकर 200 रुपये किलो के पार बिक रहे टमाटर बांट दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों द्वारा बांटे गए टमाटर को पाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। बता दें कि इस समय सभी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं खासकर टमाटर के दाम 200 रुपये के पार है। जिससे टमाटर गरीबों की सब्जियों से गायब हो गया है। ऐसे में जब राहुल गांधी की सजा पर रोक लगने की खुशी में कांग्रेसियों द्वारा जब टमाटर बांटे गए तो टमाटर के लिए लूट मच गई। राहे रजा पर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता संजय कपूर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राहगीरों को रोककर टमाटर बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा, टमाटर अब मिठाई से ज्यादा मंहगे हो गए है,इसलिए जनता को इसकी जरूरत है। शनिवार दोपहर कांग्रेस नेता संजय कपूर अपने कार्यकर्ताओं के साथ राहे रजा स्थित बजाज बाइक एजेंसी पर पहुंचे, उसके बाद उन्होंने सड़क पर खड़े होकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों को रोककर टमाटर बांटे। टमाटर पाने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

और नया पुराने