जिला स्तरीय कन्वेंशन में समस्याओं पर चर्चा

प्रशांत शर्मा

मुरादाबाद: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी मुरादाबाद के तत्वाधान में सरकार की जनविरोधी नीतियों, निजीकरण, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, एवं भुखमरी के खिलाफ सभी वामपंथी और जनवादी दलों की ओर से एक जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन शहर के बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस बैंकट हाल में किया गया। इस जिला स्तरीय कन्वेंशन में  किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं एवं सवालों, मॅहगाई, बेरोजगारी  के साथ-साथ दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाओं पर चर्चा की गई।

कन्वेंशन को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रदेश महासचिव कामरेड हीरालाल यादव, सीपीआई के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य कामरेड राजेश तिवारी,भाकपा माले के कामरेड रोहतास राजपूत तथा लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड प्रेमराज यादव आदि के द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रदेश महासचिव कामरेड डॉ. हीरालाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा और इस अभियान के बाद अक्टूबर माह में एक बड़ी रैली की जाएगी और उसके बाद भी 2024 में जो बीजेपी को पराजित करने का हमारा लक्ष्य है उसी लक्ष्य को लेकर आज इस कन्वेंशन का आयोजन किया गया है।

और नया पुराने