प्रशांत शर्मा
मुरादाबाद: आजमगढ़ की घटना को लेकर और स्कूल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के बैनर तले स्कूल संचालकों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में दुर्घटना होने पर मैनेजमेन्ट व स्कूल स्टाफ के विरूद्ध बिना जांच के अभियोग दर्ज न कराये जाने के सम्बन्ध में मांग को उठाया गया है।
मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स के द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि आजमगढ़ के विद्यालय में हुई दुर्घटना के बाद बिना जांच के कक्षा अध्यापक व महिला प्रधानाचार्या को जेल भेजा गया है, हमारी मांग है कि जब तक पुख्ता जांच न हो उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की जाए।जिला स्तर पर विद्यालयों से संबंधित इस प्रकार की दुर्घटना हो जाने पर इसकी जांच के लिए जिलास्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाए। जिसमे स्कूल्स एसोसिएशन के 5 पदाधिकारी अवश्य रखे जाए। भविष्य में स्कूलों में ऐसी कोई भी घटना / दुर्घटना हो जाने पर जांच उपरांत ही FIR व गिरफ्तारी की कार्यवाही की जानी चाहिए। प्रदेश स्तर पर स्कूल सुरक्षा नीति का मसौदा जल्द से जल्द तैयार किया जाये।
Tags
लोकल खबरे
