निजी विश्वविद्यालय की बस पर पथराव और तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर निजी विश्वविद्यालय की बस में छात्रों ने पथराव और तोड़फोड़ कर दी। हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर दस मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। घटना के दौरान हाईवे पर वाहन रुके रहे। प्रभारी निरीक्षक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बस को किनारे खड़ी कर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।

पाकबड़ा में सोमवार करीब पांच बजे थाने से कुछ ही दूरी  पर बाइक सवार युवकों ने टीएमयू की बस को घेरकर रोक लिया। आरोपियों ने बस में सवार होकर फिल्मी स्टाइल में जमकर उत्पाद मचाया। बस में तोड़फोड़ व छात्रों के साथ लाठी-डंडों और बेल्टों से मारपीट की। छात्र-छात्राओं ने किसी तरह बस से उतर भागकर जान बचाई। इस घटना के कारण हाईवे करीब दस मिनट जाम के हवाले रहा। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया की टीएमयू की मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरु कर दी। आराेपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। टीएमयू के पूर्व छात्र समेत चार को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। आरपी गुप्ता सयुंक्त निदेशक प्रशासन सुरक्षा एंड वेलफेयर, टीएमयू द्वारा मीडिया को दिए गए बयान में कहा गया है आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना में शामिल संस्थान के छात्रों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने