Earthquake: दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया. अचानक आए इस भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर सड़क पर आ गए. दरअसल देर रात्रि करीब 11:32 पर अचानक देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. अचानक आए इस भूकंप के झटको से लोगों में हड़कंप मच गया. लोग घरों से निकाल कर सड़कों पर आ गए जिससे अफरा-तफरी का माहौल रहा।
