शराब के शौकीन नहीं छलका पाएंगे जाम, ठेके बंद रखने का जारी हुआ फरमान

यूपी: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। यूपी सरकार ने इस खास मौके के लिए आदेश भी जारी किया है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी हो रही है। समारोह में देश विदेश से हजारों श्रद्धालु और वीआईपी अतिथि शामिल होंगे।


22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।  मूर्ति को राम मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से स्थापित किया जाएगा।  बीजेपी सरकार ने यूपी में 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है।  ऐतिहासिक तिथि की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रदेश में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यूपी में शराब की बिक्री पर योगी सरकार ने रोक लगा दी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशिष्ट अवसर को "राष्ट्रीय उत्सव' की संज्ञा दी है। 22 जनवरी 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी। राम मंदिर निर्माण से देश भर में उत्साह का माहौल है. देश भर में 22 जनवरी को दिवाली जैसी रौनक रहने वाली है।

22 जनवरी को प्रदेश में रहेगा ड्राई डे

आबकारी आयुक्त की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।  जिलाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। शासन ने फैसला लिया है कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर  प्रदेश में लाइसेंस धारक शराब की दुकानों को खोल नहीं सकेंगे. देशी, विदेशी शराब और बीयर के शौकीनों को बिना जाम छलकाए रहना पड़ेगा।

और नया पुराने