बिजनौर: जनपद में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कम मच गया जब एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैराज रोड पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक पर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुंची।
दरअसल बैराज रोड पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक पर पलट गया। इस हादसे में मैजिक में सवार तीन लोगों की दबकर मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर निकाला और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हादसा मेरठ- पौड़ी नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ। सड़क पर गड्ढे की वजह से अनियंत्रित कंटेनर टाटा मैजिक वाहन से जा टकराया। दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर होने की वजह से टाटा मैजिक में सवार तीनों लोगों की कंटेनर के नीचे दबने की वजह से मौत हुई है।
