कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों का किया एलान, पहली लिस्ट में सामान्य वर्ग के 15 प्रत्याशियों को मौका

दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। दो मार्च को बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी की थी। शुक्रवार को कांग्रेस ने भी 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में सामान्य वर्गों से 15 और एसटी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग से 24 नामों को जगह दी गई है।


दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेसवार्ता के दौरान पहली लिस्ट जारी की। पहली सूची में राहुल गांधी को वायनाड, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव, शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से उमीदवार बनाया है। केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा चुनाव के उमीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पहली सूची में सामान्य वर्गों से 15 और एसटी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग से 24 नामों को जगह दी गई है।


बीजेपी भी कर चुकी है पहली लिस्ट जारी

आप को बता दे कि दो मार्च को भाजपा पहले ही अपनी 195 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर चुकी है। जिसमें भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम से, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को त्रिपुरा से मैदान में उतारा है। जबकि अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल, पोरबंद से मनसुखभाई मंडाविया, खूंटी (एसटी) से अर्जुन मुंडा के भी नामों का एलान किया गया है। 


 

और नया पुराने